Basant Panchami पर सिर्फ साड़ी नहीं, पहनें ये येलो आउटफिट्स


By Priyam Kumari23, Jan 2025 11:59 AMjagran.com

बसंत पंचमी पर पहनें पीला रंग

इस साल वसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को है। इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व होता है। पीला रंग देवी मां सरस्वती को अतिप्रिय है। ऐसे में आप भी इस खास मौके पर पीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

बसंत पंचमी पर पहनें ये कपड़े

महिलाएं हर त्योहार पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं, जिसमें साड़ियां सबसे पहले चुना जाता है, लेकिन अगर आप साड़ी में कंफर्टेबल नहीं हैं, तो और भी कई ऑप्शन हैं, जिसे आप इस बसंत पंचमी पर पहनकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन कलेक्शन्स पर।

येलो स्कर्ट-टॉप

येलो कलर के स्कर्ट और टॉप को आप इस वसंत पंचमी पर पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेस ऑफिस में स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आएंगी।

येलो अनारकली सूट

बसंत पंचमी के खास मौके पर पीले रंग की अनारकली या फ्लोर लेंथ कुर्ती को ऑप्शन में रख सकती हैं। लुक कंप्लीट करने के लिए गोल्डन झुमके कैरी कर सकती हैं।

येलो प्लाजो विद टॉप

अगर आप साड़ी पहन-पहनकर बोर हो गई हैं, तो ब्रोकेड वर्क वाले प्लाजो या स्ट्रेट पैंट्स को शॉर्ट कुर्ती या टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं। इसे पहनकर आप तारीफें बटोर सकती हैं।

येलो मिरर वर्क कुर्ता

इस येलो कलर के मिरर वर्क वाली कुर्ती को भी वसंत पंचमी पर पूजा-पाठ के लिए चुन सकती हैं। इस तरह के सूट लुक को सादगी भरा बना देती है।

येलो शरारा सूट

इन दिनों शरारा सूट खूब ट्रेंड में है। इस तरह को हर मौके को खास बना देती हैं। बसंत पंचमी पर आप ऐसे सूट से आइडिया ले सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram