Shefali Jariwala के ये देसी लुक्स करें ट्राई, हर मौके पर दिखेंगी अप्सरा


By Priyam Kumari23, Jan 2025 10:12 AMjagran.com

Shefali Jariwala के ग्लैमरस लुक

कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला हमेशा अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। आज इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेज में से एक हैं।

Shefali Jariwala के देसी लुक्स

वैसे तो शेफाली हर लुक में ही खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन इंडियन में वह कहर ढाती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके देसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सीक्वेंस वर्क साड़ी

ऑम्ब्रे शेड सीक्वेंस वर्क साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यंग गर्ल्स ऐसी साड़ी पहनकर महफिल में चार चांद लगा सकती हैं। इस वेडिंग सीजन आप उनके इस लुक को रीक्रिएट करें।

मल्टी कलर पैच लहंगा

यंग गर्ल्स पर डीवा जैसा मल्टी कलर पैच लहंगा शादी में यूनिक और एलिगेंट लुक देगा। इस लहंगे को उन्होंने ब्रॉड नेक चोली से पेयर किया है, जो उनको हॉट लुक दे रहा है।

शरारा सूट

शेफाली ने शरारा सूट पहना है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। इस तरह के सूट घर के फंक्शन के लिए बेस्ट है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करें।

रफल साड़ी

हमेशा एक तरह की साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करते हुए प्लेन रफल साड़ी को कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पेयर किया है।

प्लाजो सूट

आप एक्ट्रेस की तरह ही प्लाजो सूट को ऑफिस पार्टी या खास मौके पर ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के सूट लुक को खास बना देती हैं। आप भी अपने वॉडरोब में इसे शामिल करें।

बांधनी साड़ी

अगर आप ससुराल में सिंपल-सोबर लुक चाहती हैं, तो शेफाली का ये लुक बेस्ट है। ब्लू कलर की बांधनी साड़ी के साथ आप स्लीवलेस या फिर ब्रालेट ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@shefalijariwala)