Subhash Chandra Bose Jayanti 2025: तुम मुझे खून दो..जैसे बोस जी के बेहतरीन विचार


By Farhan Khan23, Jan 2025 09:38 AMjagran.com

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2025

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है। उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

भारत को स्वतंत्र कराने में नेताजी का था अहम योगदान

सुभाष चंद्र बोस को लोग प्यार से नेताजी भी कहते थे। भारत को स्वतंत्र कराने में इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजाद हिंद फौज का गठन उनकी लड़ाई का एक हथियार था।

पढ़ें नेताजी के क्रांतिकारी विचार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर आज हम आपको उनके कुछ क्रांतिकारी विचारों के बारे बताएंगे, जो आपकी जिंदगी में जोश भर देंगे।

विचार हमेशा अमर होते हैं

एक व्यक्ति किसी विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार उसकी मृत्यु के बाद हजारों लोगों के जीवन में अवतरित होगा।

कुछ पाना है तो कुछ खोना होगा

शाश्वत नियम याद रखें- अगर आप कुछ पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देना होगा।

हर व्यक्ति में होनी चाहिए सनक

जिसके अंदर ‘सनक’ नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता।

कभी किसी की खुशामद न करें

मैंने जीवन में कभी भी खुशामद नहीं की है। दूसरों को अच्छी लगने वाली बातें करना मुझे नहीं आता।

अन्याय से समझौता न करें

याद रखें की अन्याय और गलत से समझौता करने से बड़ा कोई अपराध नहीं है।

हमेशा उच्च विचार रखें

उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।