चेहरा काला पड़ जाए तो क्या लगाना चाहिए?


By Ashish Mishra23, Jan 2025 06:00 AMjagran.com

चेहरा काला होना

कई बार चेहरे पर कालापन आने लगता है। इससे बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह की चीजें लगाते हैं। आइए जानते हैं कि चेहरा काला होने पर क्या लगाना चाहिए?

स्किन केयर टिप्स

अक्सर लोग स्किन पर ग्लो के लिए स्किन केयर टिप्स को अपनाते हैं। इससे चेहरे पर चमक आने लगती है। कई बार इससे चेहरे को नुकसान होने लगता है।

चेहरा काला होने पर क्या करें?

कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर चेहरा काला होने लगता है। इसके लिए चेहरे पर कई चीजों को लगाना चाहिए। इससे कालापन दूर होने लगता है।

एलोवेरा जेल लगाएं

चेहरे काला होने पर एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है और निखार आने लगता है।

बादाम तेल ले मालिश करें

गुनगुने पानी में बादाम तेल मिलाकर चेहरे पर मालिश करना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक आने लगती है और स्किन से जुड़ी अन्य परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मुल्ताली मिट्टी का पेस्ट लगाएं

इस मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे लगाने से चेहरा साफ रहता है और कालेपन की समस्या दूर होने लगती हैं।

टमाटर का रस लगाएं

अगर आपके चेहरे पर कालापन है, तो टमाटर का रस लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो आने लगता है और स्किन में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं होता है।

चेहरे पर निखार

इन चीजों को लगाने से चेहरे पर निखार आने लगता है। इसके अलावा, झुर्रियों और एक्ने की समस्या से छुटकारा मिलने लगता है।

पढ़ते रहें

चेहरे पर चमक बरकरार रखने की टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ