40 की उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये सुपरफूड्स


By Ashish Mishra16, Jun 2025 02:37 PMjagran.com

हड्डियां कमजोर होना

कई बार खानपान में बदलाव होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि किन सुपरफूड्स को खाने से 40 में भी हड्डियां मजबूत रहती हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत करने के सुपरफूड्स

कई सुपरफूड्स ऐसे होते हैं, जिसे खाने से हड्डियां 40 की उम्र में भी मजबूत रहती हैं। इन फूड्स को रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सफेद तिल खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, जिंक और फास्फोरस होते हैं। इसे आप कच्चा, भुना हुआ या चटनी में मिलाकर खा सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

मोरिंगा का सेवन करें

इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसकी सब्जी या दाल में मोरिंगा का पाउडर मिलाकर खाने से हड्डियां को फायदा होता है।

रागी खाएं

इसमें कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा, फाइबर और अमीनो एसिड होते हैं। इसे सुबह खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

शरीर को फिट रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, कोलार्ड ग्रीन्स और ब्रोकली आदि खाएं। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम विटामिन के और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं।

एक्सरसाइज करें

हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट एक्सरसाइज करें। इससे शरीर फिट रहता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ