आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग लिवर से जुड़ी बीमारियां से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों में फैटी लिवर भी शामिल है।
जब लिवर में फैट जमने लगता है, तो इस सिचुएशन को फैटी लिवर कहा जाता है और जिस व्यक्ति को फैटी लिवर हो जाता है, उन्हें डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है।
आज हम आपको फैटी लिवर से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो केवल रात में नजर आते हैं। इन संकेतों को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
रात में अगर आपको बहुत ज्यादा खुजली हो रही है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगर आपको रात में बिना किसी वजह से पसीना आ रहा है, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है।
आज की बिजी लाइफस्टाइल में नींद पूरी न होना आम बात है। वहीं, फैटी लिवर में भी व्यक्ति की नींद टूटने लगती है। आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी के अलावा फैटी लिवर के चलते भी रात में पैरों और टखनों में सूजन आ जाती है। इस दौरान ब्लड सर्कुलेशन खराब होने लगता है।
कई बार यह देखने में आया गया है कि फैटी लिवर में इंसान को जल्दी थकान हो जाती है। रात में सोते समय अगर आपको थकान महसूस हो रही है, तो यह फैटी लिवर की समस्या है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com