इन चीजों को खाने से सेक्सुअल हेल्‍थ होती है बेहतर


By Farhan Khan21, Jun 2023 12:45 PMjagran.com

पोषक तत्व

आज की बिजी लाइफ में पुरुषों को कुछ ऐसे खास पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए ताकि वह स्वस्थ रह सकें और शरीर में एनर्जी बनी रहे।

ज्यादा एनर्जी

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में कुछ खास हेल्दी फूड्स का सेवन बहुत ही जरूरी है।

सेक्सुअल हेल्‍थ

इन चीजों का सेवन करने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर होने के साथ साथ उनकी सेक्सुअल हेल्‍थ भी बेहतर होती है।

बादाम

पुरुषों में मैग्नीशियम की कमी पाई है और उनमें टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी कम होता है। ऐसे में उन्हें बादाम का सेवन करना चाहिए क्योंकि बादाम में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है।

दही

दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। दही में चीनी की जगह कुछ कटे फल डालकर खाएं।

टमाटर

पुरुषों को ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनमें लाइकोपीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता हो। टमाटर लाइकोपीन का प्रमुख स्रोत है।

यौन शक्ति

पुरुषों को अपनी डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करना चाहिए। टमाटर खाने से यौन शक्ति भी बढ़ती है।

आलू

आलू में केले से ज्यादा पोटेशियम होता है। इसमें कुछ मात्रा में विटामिन सी और फाइबर भी होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

तरबूज

तरबूज में लाइकोपीन की अच्छी मात्रा होती है जो पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर से बचाती है। इसके अलावा तरबूज का सेवन करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या कम होती है और सेक्सुअल हेल्थ अच्छी होती है।