आजकल हाइपरटेंशन एक आम समस्या हो गई है, हाई बीपी को अंग्रेजी में हाइपरटेंशन भी कहते हैं, हाइपरटेंशन की समस्या तनाव के कारण होती है।
लंबे समय तक हाइपरटेंशन से पीड़ित रहने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है।
अगर आप भी हाइपरटेंशन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।
लहसुन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसमें एलिसिन होता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाता है।
तिल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होते हैं।
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, यह जरूरी तत्व हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
अगर आप हाई बीपी को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आंवले के पत्तों के जूस का सेवन करें, हालांकि सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।