बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी फूड्स के कारण कभी कभी हमारा वजन तेजी से घटने लगता है।
अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है, कि आप शरीर को हाइड्रेट रखें। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं।
इसके अलावा आप कुछ अधिक कैलोरी वाले स्वस्थ ड्रिंक्स जैसी शेक और स्मूदीज आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
अपनी डाइट में अधिक प्रोटीन वाले फूड्स शामिल करें। अपने वजन के अनुसार 1 किलो के हिसाब से 1 ग्राम प्रोटीन जरूर अपने दैनिक आहार से जरूर प्राप्त करें।
वजन को बढ़ाने के लिए केला भी फायदेमंद होता है। इसमें कार्ब्स की अधिकता होती है, जो वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाने में प्रभावी है।
गर्मियों के दिनों में रोजाना दूध में या फिर पानी में इसे भिगोकर खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।
आलू में कार्ब्स की अधिकता होती है, जो आपके वजन को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में उबले आलू का सेवन करें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए विजिट करें jagran.com