Mango Benefits: आम के हैं फायदे अनेक


By Amrendra Kumar Yadav10, Jul 2023 01:27 PMjagran.com

फलों का राजा

आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत में इसकी विभिन्न किस्में पाई जाती हैं। स्वास्थ्य के लिए इसका विशेष महत्व है।

पोषक तत्व

आम में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर और पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं।  

गर्मी से बचाव

आम का इस्तेमाल धूप से बचाव के लिए किया जा सकता है। धूप में निकलने से पहले एक गिलास आम के पना का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी

आम खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

पाचन

आम में मौजूद एंजाइम्स प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। यह भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है।

मोटापा

संतुलित मात्रा में आम का सेवन करने से मोटापा कम हो सकता है। आम खाने से देर तक भूख नहीं लगती, जिससे बार-बार खाने से बच सकते हैं।

स्किन केयर

आम स्किन केयर का भी काम करता है। आम के गूदे को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है।

कोलेस्ट्रॉल

आम में फाइबर और विटामिन-सी मौजूद होता है। यह कोलेस्ट्रोल के लेवल को नियंत्रित करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल व हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com