Diabetes Control Tips: शुगर कंट्रोल करने वाले जबरदस्‍त घरेलू उपाय


By Amrendra Kumar Yadav23, Jul 2023 08:08 AMjagran.com

डायबिटीज

भारत में डायबिटीज के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। युवाओं से लेकर बूढ़ों तक इसके मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है।

उपाय

ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिनको अपनाकर आप डायबिटीज की समस्या से राहत पा सकते हैं।

करेला

करेले का जूस डायबिटीज की समस्या में बहुत लाभदायक है। रोज सुबह-सुबह करेले के जूस का सेवन करें।

अदरक

ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में अदरक काफी लाभदायक है। एक कप पानी में थोड़ी अदरक उबालें। दिन में दो बार इसका सेवन करें।

जामुन

जामुन को काला नमक लगाकर खाने से डायबिटीज से राहत मिलती है। जामुन की गुठली को सुखाकर, पीसकर इसका सेवन करने से डायबिटीज में  राहत मिलती है।

नीम

नीम की पत्तियों में एंटीवायरल पदार्थ और ग्लाइकोसाइड्स पाये जाते हैं। ये तत्व ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखते हैं।

मेथी पाउडर

मेथी का इस्तेमाल डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। दो चम्मच मेथी को पानी में भिगो दें फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज से डायबिटीज में राहत मिलती है। स्विमिंग, साइक्लिंग, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन खेलने से डायबिटीज में राहत मिलती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल व हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com