Sunny Deol ने इन फिल्मों से दर्शकों का जीता दिल


By Priyam Kumari04, Apr 2025 11:00 AMjagran.com

फेमस एक्टर Sunny Deol

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों आने वाली फिल्म जाट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। उनकी दमदार एक्टिंग को हर कोई देखना पसंद करता है।

Sunny Deol की फिल्में

सनी देओल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं उनकी कुछ शानदार फिल्मों के बारे में।

Arjun Movie

अर्जुन 1985 की एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी।

Damini Movie

फिल्म दामिनी साल 1993 में आई थी। इस फिल्म में सनी देओल, ऋषि कपूर और अमरीश पूरी है। सनी देओल ने इस फिल्म में कई सारे हिट डायलॉग्स से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Border Movie

सनी देओल की ब्लाकबस्टर फिल्म बॉर्डर भारत और पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। 1997 की इस फिल्म ने दर्शकों को दिल जीत लिया। हालांकि, आज भी लोग बॉर्डर को देखना खूब पसंद करते हैं।

Gadar: Ek Prem Katha Movie

साल 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य किरदार में नजर आएं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट रही। अब इसका दूसरा पार्ट भी आ गया है।

Yamla Pagla Deewana Movie

यमला पगला दीवाना कॉमेडी एक्शन फिल्म है, जो साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओन ने अपने शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।

Poster Boys Movie

सनी देओल की मजेदार फिल्मों में से एक पोस्टर बॉयज है। यह फिल्म पूरी कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म में सनी के साथ बॉबी देओल भी नजर आएं।

फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram