100 से अधिक फिल्मों में इस अभिनेता ने चलाया जादू


By Priyam Kumari09, May 2025 02:10 PMjagran.com

मशहूर अभिनेता Suniel Shetty

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। सुनील की गिनती भारत के टॉप एक्टर्स में होती है।

Suniel Shetty की फिल्में

सुनील शेट्टी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। ऐसे में आइए जानते हैं अभिनेता की सुपरहिट फिल्मों के बारे में।

Mohra Movie

सुनील शेट्टी की साल 1994 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मोहरा' बॉलीवुड की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सुनील ने विशाल अग्निहोत्री का किरदार निभाया है।

Border Movie

1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' ब्लॉकबस्टर युद्ध फिल्म है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और पूजा भट्ट मुख्य किरदार में हैं।

Bhai Movie

'भाई'1997 की एक गैंगस्टर ड्रामा एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन दीपक शिवदासानी ने किया। इसमें सुनील शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, पूजा बत्रा और आशीष विद्यार्थी लीड रोल में हैं।

Dhadkan Movie

2000 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़कन' में सुनील शेट्टी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें उन्होंने देव चोपड़ा की भूमिका अदा की थी।

Dus Movie

सुनील शेट्टी की एक्शन थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो साल 2005 में आई 'दस' को जरूर देखें। यह उस समय की हिट फिल्मों में से एक है।

Phir Hera Pheri Movie

सुनील शेट्टी की कॉमेडी फिल्म फिर हेरा फेरी बॉक्स ऑफिस पर साल 2006 में आई थी। इसमें सुनील शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार, परेश रावल, रिमी सेन और बिपाशा बसु लीड रोल में है।

सुनील शेट्टी की इन फिल्मों को देखकर वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram