भारत-पाक की जंग पर बनी हैं ये 7 फिल्में


By Akshara Verma09, May 2025 12:30 PMjagran.com

भारत-पाक युद्ध पर बनी फिल्में

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आप घर बैठे बॉर्डर और शेरशाह जैसी फिल्मों को देख सकते हैं। युद्ध पर बनी ये फिल्में काफी फेमस है। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट।

बॉर्डर फिल्म

1971 में आई ये फिल्म युद्ध की सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में जवानों की बहादुरी को दिखाया गया है। साथ ही, फिल्म में राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट की लड़ाई पर बनाई गई है।

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म

1971 के भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित ये फिल्म 2021 में आई थी। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे बड़े सेलेब्स ने काम किया था।

शेरशाह फिल्म

भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर एक यह फिल्म भी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में कारगिल युद्ध को दिखाया गया है, जिसमें कैप्टन विक्रम बत्रा ने अपने देश के लिए पूरे जोश के साथ बलिदान दिया था।

राजी फिल्म

2018 में आई ये थ्रिलर और एक्शन से भरी फिल्म में आलिया भट्ट एक खुफिया एजेंट का काम करती है। फिल्म की कहानी 1971 के युद्ध से पहले की है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म

यह फिल्म भी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध पर आधारित है। यह फिल्म 2016 में हुए भारतीय सेना द्वारा किए हमले के जवाब पर आधारित है। IMDb पर इसे करीब 8.2 रेटिंग हासिल है।

एल ओ सी कारगिल फिल्म

2003 में आई इस फिल्म में काफी जबरदस्त युद्ध को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सेलेब्स ने काम किया था।

द गाजी अटैक फिल्म

2017 में आई इस फिल्म का नाम की युद्ध के बारे में बता रहा है। इसमें पानी के नीचे होने वाली जंग को दिखाया गया है। आप इसे Netflix और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों पर आधारित इन फिल्मों को आप जरूर देखें। बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Imdb