यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। इस दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि रविवार को कौन से उपाय करने से संकट दूर होते हैं?
अक्सर लोग परेशानियों का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को रविवार को सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इससे परेशानियां दूर होने लगती हैं।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे रविवार के दिन करना बेहद शुभ होता है। इन उपायों को करने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है।
रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद पूर्व दिशा में मुंह करके सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान ॐ सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः का जप करें।
रविवार को गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुड़, दूध, चावल, लाल कपड़े और तांबे का बर्तन दान करना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही होने लगती है।
रविवार के दिन मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी आत्माओं का प्रवेश नहीं होती है।
रविवार को पूजा करने के बाद चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है। इससे कार्य में आने वाली बाधा दूर होने लगती है और संकट से छुटकारा मिलता है।
रविवार को इन उपायों को करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने लगती है।
रविवार को करने वाले कार्य के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ