यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि धन के लिए रविवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए?
रविवार के दिन स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलने लगती है।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे रविवार के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली सभी संकट दूर होने लगते हैं।
रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा, मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
रविवार के दिन सिरहाने के पास एक गिलास दूध रखकर सोना चाहिए। सुबह उठने के बाद इस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ पर डाल दें। ऐसा करने से जीवन में खुशियां आने लगती हैं।
रविवार के दिन लाल कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही, पूजा के समय चंदन का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से कुंडली में मंगल मजबूत होने लगते हैं।
रविवार के दिन एक माला गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे शारीरिक और मानसिक परेशानी दूर होने लगती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
रविवार को इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और धन कमाता है।
धन के लिए उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com को साथ