सुहाना खान बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान की लाड़ली और फेमस स्टार किड हैं। जिन्होंने द आर्चीज के जरिये बॉलीवुड में एंट्री मार ली है।
सुहाना अपनी फिल्मों से ज्यादा फैशन सेंस को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचाए रहती हैं। उनके इंडियन लुक में बेहद कातिलाना होते हैं। जिसको यंग गर्ल्स खूब कॉपी करती हैं।
तो आइए आज एक नजर एक्ट्रेस के इंडियन ऑउटफिट्स पर डालते हैं। जिनको आप अपनी सहेली की वेडिंग में पहनकर जलवा दिखा सकती हैं।
हाल में डीवा ने रेड कलर की प्लेन स्लिम शिमरी बॉर्डर साड़ी सिक्विन वर्क ट्यूब ब्लाउज में अपना लेटेस्ट हॉट लुक शेयर किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है।
आप सहेली की शादी में खुद को एकदम ट्रेडिशनल टच देना चाहती हैं तो सुहाना का प्रिंटेड लहंगा बेस्ट रहेगा। इसके संग डीप नेक चोली कहर ढहा रही है।
आजकल ऐसी सिक्विन वर्क साड़ियां खूब फैशन में हैं। आप चाहे तो फ्रेंड की वेडिंग में सुहाना के जैसी शिमरी साड़ी हाल्टर नेक ब्लाउज के संग पेयर कर सकती हैं।
सुहाना खान का मोती वर्क वाला हैवी चूड़ीदार सूट भी वेडिंग में आपको खूबसूरत लुक देगा। इसके संग नेटिड दुपट्टा हील्स खूब जंच रही हैं।
यंग गर्ल्स इन दिनों फैशन में चल रही हाफ साड़ी भी काफी पसंद कर रही हैं। ऐसे में आप सुहाना की इस नेटिड साड़ी नूडल स्ट्रैप हैवी वर्क ब्लाउज से आइडिया ले सकती हैं।
All Photo Credit : Instagram