पैदल चलना सबसे आसान और फायदेमंद एक्सरसाइज में से एक है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है।
रोजाना 15-20 मिनट की वाकिंग करने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट व किडनी के साथ कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना 15 मिनट उल्टा चलने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
रोज 15 मिनट उल्टी वॉक करने से घुटनों के दर्द से राहत मिलती है और इसके अलावा सूजन की समस्या भी दूर होती है।
उल्टा चलने से पैरों को मजबूती मिलती है क्योंकि पीछे चलने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। साथ ही पैरों की मसल्स की अच्छी-खासी एक्सरसाइज होती है।
अगर आपकी पीठ या कमर में दर्द रहता है, तो ऐसे में आपको रोज 15 मिनट उल्टा चलना चाहिए। इन अंगों की मांसपेशियों में भी खिंचाव दूर होता है।
उल्टा चलने से सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक लाभ भी मिलते हैं। इससे आपका फोकस भी बेहतर होता है।
अगर आपको रात में नींद नहीं आती, तो ऐसे में आपको रोज 15 मिनट उल्टा चलना चाहिए। इससे आपको नींद अच्छी आएगी।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com