तेजी से वेट लॉस के लिए 1 महीने खाएं ये 5 फूड्स


By Shradha Upadhyay28, Oct 2024 12:59 PMjagran.com

मोटापे की समस्या

आजकल के समय में मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही हैं। हर दूसरा व्यक्ति वजन बढ़ने से परेशान है। इसी मोटापे के चलते आज हम कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इस ओर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

मोटापा कम करने के उपाय

वही वजन बढ़ने पर हम तरह-तरह के उपाय जैसे जिम, योगा, वॉक और हेल्दी डाइट लेने लगते हैं। इसके बाद भी कभी-कभी वेट नहीं कम होता है।

सही चीजें खाएं

ऐसे में हमें अपना वजन घटाने के लिए सही चीजें खाना बेहद जरूरी हो जाता है। ताकि हमारे शरीर की चर्बी तेजी से गलने लगे और हम स्लिम हो जाएं। आइए जानें वो कौन से फूड्स हैं।

सेब

फाइबर से भरपूर सेब हमको रोज खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर से पेट काफी देर तक भरा रहता है और यह हमारी सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

बादाम

इसके अलावा हमें बादाम का सेवन भी रोजाना करना चाहिए। यह एक सुपर फूड है। जिसमें विटामिन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

पालक

हरी पत्तेदार सब्जी पालक भी हमारी सेहत की लिए काफी लाभकारी होती है। इसमें मौजूद आयरन, विटामिन, फाइबर आदि वजन घटाने में मदद करता है। इसे स्मूदी, सब्जी, सूप, सलाद किसी भी रूप में खाया जा सकता है।

बेरीज

बेरीज में कैलोरी बेहद कम और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जिसके चलते इसको रोजाना खाने से वजन काफी कम होता है।

ओट्स

यदि आपको वेट लॉस करना है तो आप ओट्स रोजाना ब्रेकफास्ट में लें। इसमें पाया जाने वाला सॉल्यूबल फाइबर वजन घटाने में मदद करता है।

लाइफस्टाइल से जुडी हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit: Canva