बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सुहाना खान ने बॉलीवुड में भी डेब्यू कर लिया है।
सुहाना खान के पास वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
अगर आप किसी खास फंक्शन में जा रही हैं या फिर सहेली की शादी है तो आप सुहाना खान के इन साड़ी लुक्स कैरी कर सकती हैं।
सुहाना खान सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, जो काफी शानदार लग रहा है।
अगर आप कॉकटेल पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो आप सुहाना खान की तरह ही सिक्विन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
अपने लुक को शानदार बनाने के लिए आप सुहाना खान की तरह ही हैवी वर्क साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी में एक्ट्रेस का लुक शानदार लग रहा है।
सुहाना खान की ये नेट साड़ी काफी ज्यादा हॉट लग रही है। आप अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं।
साड़ी के साथ साथ आप सुहाना खान के ये सेसी और हॉट ब्लाउज डिजाइन भी पेयर कर सकती हैं। एक्ट्रेस के हर ब्लाउज डिजाइन यंग गर्ल्स के लुक में चार चांद लगा देंगे।