Malaika Arora पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने किया सुसाइड


By Akanksha Jain11, Sep 2024 01:38 PMjagran.com

मलाइका-अमृता के पिता

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की आज यानी 11 सितंबर को मृत्यु हो गई है।

अनिल अरोड़ा ने किया सुसाइड

मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि, उनके पिता अनिल अरोड़ा ने सुसाइड किया है। जिसके बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है।

छत से कूदकर दी जान

पुलिस के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने 11 सितंबर को बांद्रा स्थित अपने घर में छत से कूदकर जान की है।

कब हुई घटना

ये घटना करीब 9 बजे की बताई जा रही हैं। घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले में जुटी हुई है और तहकीकात कर रही है।

एक्ट्रेसेज पर टूटा दुख का पहाड़

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा दोनों ही अपने पिता के बहुत करीब थी। दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ फोटोज शेयर की हैं।

घर के बाहर पुलिस तैनात

अनिल अरोड़ा की सुसाइड करने की खबर जैसे ही सामने आई उनके घर के बाहर पुलिस तैनात हो गई है, और जांच पड़ताल में लगी है।

सबसे पहले पहुंचे एक्स हसबैंड

इस खबर को सुनने के बाद सबसे पहले मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे। बॉलीवुड के सितारों का आना-जाना लग गया है।

क्या करते थे अनिल अरोड़ा?

आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चियन धर्म से ताल्लुक रखने वाली जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ