नाखूनों के ऐसे निशान माने जाते हैं बेहद भाग्यशाली


By Farhan Khan29, Aug 2023 07:07 PMjagran.com

शकुन शास्त्र

शकुन शास्त्र और सामुद्रिक विज्ञान में ऐसे कई रहस्यों का वर्णन किया है जो भविष्य की घटनाओं को समझने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

नाखून के निशान

ठीक इसी तरह नाखून के कुछ निशान भी आपके निकट भविष्य के बारे में कुछ बता सकते हैं।

सबसे छोटी उंगली

यदि किसी व्यक्ति के हाथ की सबसे छोटी उंगली के नाखून पर सफेद रंग का निशान हो तो, इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

अपार सफलता

यह निशान बताता है कि आने वाले समय में आपको अपने करियर के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने वाली है।

तर्जनी उंगली

जिन लोगों की तर्जनी उंगली पर सफेद रंग के धब्बे होते हैं, तो यह भी एक शुभ संकेत माना गया है।

सुखी जीवन

इस निशान का मतलब है कि आपको व्यापार में मुनाफा होने वाला है और आने वाले दिनों में आप सुखी जीवन व्यतीत करेंगे।

अंगूठे पर सफेद रंग का धब्बा

यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे पर सफेद रंग का धब्बा है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति का वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है।

यात्रा के योग

अगर किसी की मध्यमा उंगली पर सफेद रंग का धब्बा होता है तो समझना चाहिए कि आने वाले दिनों में उस व्यक्ति के यात्रा के योग बन सकते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com