घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, आएगी धन-समृद्धि


By Farhan Khan22, Oct 2023 05:00 PMjagran.com

वास्तुदोष

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट अपने नाम के अनुरूप आपके घर में धन, संपत्ति और समृद्धि लाता है।

मनी प्लांट

हालांकि मनी प्लांट लगाने से पहले सही दिशा और स्थिति का वास्तु के दृष्टिकोण से विचार कर लेना जरूरी है।

दिशा

अगर आप मनी प्लांट लगाते समय दिशा का ख्याल नहीं रखते हैं तो ऐसे में आप पर नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाएंगी।

आर्थिक कंगाली

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट किस दिशा में लगाने से आर्थिक कंगाली कभी नहीं छाती।

दक्षिण पूर्व

मनी प्लांट को हमेशा अपने घर या ऑफिस के आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाना चाहिए।

धन- संपत्ति

इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से धन- संपत्ति में भी बढ़ोत्तरी होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उत्तर पूर्व की दिशा

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी इशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

व्यापार में गिरावट

इशान कोण में मनी प्लांट लगाने से व्यापार में भी गिरावट आती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com