ऐसे व्यक्तियों पर देवी-देवता की बरसती है कृपा


By Farhan Khan19, Apr 2024 07:00 PMjagran.com

काम से पहचान

हर व्यक्ति समाज में उनके काम के अनुसार जाना जाता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ाना किसी भी मनुष्य के काम पर आधारित होता है।

अच्छे कर्म करना

अगर वह लोगों के साथ अच्छे से बात-विचार करता है, तो लोग उसे लंबे समय तक अच्छे कर्मों के लिए याद रखते हैं।

आचार्य चाणक्य

ऐसे में चाणक्य के अनुसार कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जो देवी-देवता को भी काफी ज्यादा प्रिय होते हैं।

ऐसे व्यक्ति भगवान के होते है प्रिय

इस प्रकार के व्यक्तियों पर भगवान की सदैव कृपा बरसती रहती है। आइए इन व्यक्तियों के बारे में विस्तार से जानें।

धर्म का पालन करना

जो व्यक्ति धर्म का पालन करता है और हमेशा उच्च विचार रखता है। उसपर देवी-देवता हमेशा प्रसन्न रहते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

कभी किसी का बुरा न चाहने वाला

जो व्यक्ति कभी किसी का बुरा नहीं करता। इस प्रकार का मनुष्य कभी भी परेशान नहीं रहता और उसके जीवन में आने वाले हर संकट झटपट खत्म हो जाते हैं।

आराम से जीवन व्यतीत करना

ऐसे इंसान के मन पर किसी प्रकार का कोई बोझ नहीं रहता और वह हमेशा अपने जीवन को आराम से व्यतीत करता है।

आलस न करने वाला

जो व्यक्ति कभी भी आलस नहीं करता, वैसे व्यक्ति पर भगवान हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।

अगर आप भी इन्हीं व्यक्तियों में से है, तो ऐसे में आप पर भगवान की विशेष कृपा बरसने वाली है।

पूजा करते समय दीपक बुझने पर क्या करना चाहिए?