पूजा करते समय दीपक बुझने पर क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra28, Apr 2024 02:19 PMjagran.com

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान दीपक जलाते हैं। आइए जानते हैं कि पूजा करते समय दीपक बुझने पर क्या करना चाहिए?

दीपक जलाना

ऐसा कहा जाता है कि बिना दीपक जलाए पूजा करने से शुभ फल नहीं मिलता है। दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होने लगते हैं।

पूजा के समय दीपक बुझना

कई बार पूजा करते समय बीच में ही दीपक बुझ जाता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि दीपक के बुझने पर क्या करें?

भगवान से क्षमा मांगे

अगर पूजा करते समय अचानक से दीपक बुझ जाता है, तो भगवान से क्षमा मांगकर दीपक को जला दें। इस बाद का ध्यान रखें कि घी और तेल पर्याप्त मात्रा हो।

अचानक दीपक बुझने का अर्थ

पूजा करते समय अचानक दीपक बुझना अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपसे देवी-देवता नाराज हैं। इससे मनोकामना की पूर्ति में बाधा आ सकती है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

पूजा-पाठ में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दीपक को इस दिशा में रखें

भगवान के सामने दीपक रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। दीपक को इस तरह से रखें ताकि उसकी लौ उत्तर दिशा में रहे। ऐसा करने धन लाभ होता है।

परिवार में सुख-समृद्धि

देवी-देवता के सामने दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होने लगता है। इससे परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ