हथेली पर बनी ये रेखाएं व्यक्ति को बना सकती है सफल


By Farhan Khan11, Aug 2025 07:05 PMjagran.com

हस्त शास्त्र रखता है विशेष महत्व

ज्योतिष शास्त्र की तरह हस्त शास्त्र भी विशेष महत्व रखता है। इसमें व्यक्ति की हथेली पर बनी रेखाओं के जरिए उसके भविष्य से जुड़े रहस्यों के बारे में पता लगाया जा सकता है।

व्यक्ति की सफलता से जुड़ी रेखाएं

आज हम आपको हथेली पर बनी कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बताएंगे, जो किसी भी व्यक्ति को सफल बना सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकलना

अगर किसी व्यक्ति हथेली में बनी भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकल रही है, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के दिन जल्द ही बदल जाएंगे। ऐसे व्यक्ति की जल्द तरक्की हो सकती है।

मस्तिष्क रेखा एकदम साफ नजर आना

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में बनी मस्तिष्क रेखा एकदम साफ नजर आ रही है, तो यह उस व्यक्ति के अमीर होने का संकेत है।

शुक्र पर्वत पर मछली का प्रतीक बनना

व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत पर मछली का प्रतीक बताता है कि ऐसे लोग आगे चलकर एक सफल बिजनेसमैन बनते हैं और इन्हें व्यापार में कभी नुकसान नहीं होता।

भाग्य रेखा एकदम साफ दिखना

जिस व्यक्ति के हाथ में बनी भाग्य रेखा एकदम साफ और गहरी हो, तो यह इस बात की जानकारी देती है कि भविष्य में ऐसे लोगों को करियर संबंधी कोई परेशानी नहीं आएगी।

भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर होना  

हथेली में भाग्य रेखा अगर जीवन रेखा से दूर है, तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत जल्द चमकने वाली है। आपको समाज में खूब मान-सम्मान मिल सकता है।

हथेली पर कमल का चिन्ह होना

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर कमल का चिन्ह मौजूद है, तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होगी। कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिल सकती है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com