हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से धीरे-धीरे व्यक्ति की तरक्की होने लगती है।
आज हम आपको घर में पायदान रखने की दिशा के बारे में बताएंगे। इससे आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप अपने घर में पायदान रखना चाहते हैं, तो इसके लिए उत्तर दिशा को बेस्ट माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, यह दिशा कुबेर की मानी जाती है।
जो जातक घर की उत्तर दिशा में पायदान रखते हैं, तो इससे उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।
हालांकि घर में पायदान रखते समय दिशा के साथ-साथ इसके रंग का भी विशेष महत्व होता है। अगर आप घर की पश्चिम दिशा में पायदान रख रहे हैं, तो इसके लिए नीले रंग का पायदान होना चाहिए।
अगर आप घर की पश्चिम दिशा में नीले रंग का पायदान रखते हैं, तो इससे आपके आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। धीरे-धीरे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
घर की पूर्व दिशा के लिए जातकों को लाल रंग का पायदान खरीदना चाहिए। लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है। परिवार पर भी कोई परेशानी नहीं आती और प्रेम भी बना रहता है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com