कॉलेज में सब हो जाएंगे फैन, कॉपी करें Nikhila के स्टाइलिश सूट


By Akshara Verma17, Jan 2025 12:29 PMjagran.com

Nikhila डिजाइनर सूट

तेलुगु सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस Nikhila अपनी अदाओं से लकड़ियों का दिल जीत लेती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के एलिगेंट सूट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप कॉलेज में पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं।

आलिया कट सूट

पिंक कलर के आलिया कट सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यंग गर्ल्स इस सूट को एलिगेंट लुक देने लिए ऑक्सीडाइज्ड झुमके कैरी कर सकती हैं।

फ्लोरल कॉटन सूट

अगर आप कॉलेज में डिसेंट और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह सूट एकदम बेस्ट है। आप मिनिमम आई मेकअप के साथ क्लासी लुक ट्राई कर सकती हैं।

डिजाइनर प्लाजो सूट

Nikhila इस रेड कलर के प्लाजो सूट में कहर ढा रही हैं। कॉलेज इवेंट में आप एक्ट्रेस के इस सूट को मैसी बन हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।

स्टाइलिश सिंपल सूट

इस डार्क कलर के सूट को आप न्यूड लिपस्टिक और लाइट कर्ल्स हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। यह कॉलेज में आपकी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव लुक देगा।

मस्टर्ड कोऑर्ड-सेट सूट

एंब्रॉयडरी मस्टर्ड कोऑर्ड-सेट सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप स्टाइलिश ड्रॉप इयररिंग्स के साथ सूट में बेहतरीन लुक ले सकती हैं।

अनारकली सूट

अनारकली सूट आजकल ट्रेंड में है। यंग गर्ल्स इस सूट को ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल और लॉन्ग इयररिंग्स के साथ स्टाइल करें।

लॉन्ग सिंपल सूट

पर्सनैलिटी को रॉयल लुक देने के लिए आप इस लॉन्ग सिंपल सूट को हाई पोनी हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

आप एक्ट्रेस के इन सूट को कॉलेज में सबको अपना दिवाना बनाने के लिए ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@nikhilavimalofficial)