सर्दियों में अदरक खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan17, Jan 2025 12:28 PMjagran.com

अदरक में मौजूद पोषक तत्व

अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-बी, विटामिन-सी, सोडियम, पोटैशियम, मैग्निशियम, फोलेट और जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं।

अदरक खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में अदरक खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

दर्द से राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।

पेट संबंधी समस्याओं से निजात

अगर आप पेट संबंधी समस्याएं जैसे गैस और अपच आदि से जूझ रहे हैं, तो आपको लिए अदरक किसी रामबाण से कम नहीं है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में अदरक किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें एंटी-वायरल और एंटी-फंगल जैसे गुण पाए जाते हैं।

डायबिटीज में रामबाण

डायबिटीज के मरीजों को सर्दियों में रोज अदरक का सेवन करना चाहिए। यह रक्त शर्करा के लेवल को कम करने में लाभकारी साबित हो सकता है।

खांसी से आराम

अदरक का सेवन करने से आपको गले में दर्द, खांसी और बलगम जैसी परेशानियों में आराम मिल सकता है। इसके लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं।

बढ़ेगा वजन

जो लोग दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें अदरक के रस का सेवन करना चाहिए। इसमें आप शहद भी मिला सकते हैं। इससे आपका वजन बढ़ने लगेगा।

लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com