पतली कमर दिखेगी खूबसूरत, पहनें ये स्टाइलिश Jeans


By Akshara Verma05, Apr 2025 03:00 PMjagran.com

स्टाइलिश Jeans

क्या आप जींस में अपनी पतली कमर को हाइलाइट करना चाहती हैं, जो स्टोरी में दिखाए गए जींस के अलग-अलग स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। आइए नजर डालते हैं।

स्ट्रेट जींस

आप कॉलेज में क्रॉप टॉप के साथ स्ट्रेट जींस को स्टाइल कर सकती हैं। यह आपके लुक को ग्लैमरस बनाएगा। साथ ही, जींस की फिटिंग आपको हॉट लुक देगी।

लो वेस्ट जींस

आजकल लो वेस्ट जींस का फैशन ट्रेंड कर रहा है। यंग गर्ल्स नॉर्मल हैंगआउट पर हॉट लुक कैरी करने के लिए शॉर्ट टॉप के लो वेस्ट जींस को स्टाइल करना पसंद करती हैं।

बूट-कट जींस

अगर आप जींस में फिगर को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो बूटकट जींस आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप जींस को लॉन्ग टॉप और डिजाइनर क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं।

वाइड लेग जींस

वाइड लेग जींस को आप वाइब्रेंट कलर के टॉप और लाइट कलर की कुर्ती के साथ वियर कर सकती हैं। यह जींस पतली लड़कियों पर काफी खूबसूरत लगती है।

रफ जींस

रफ जींस फैशन की दुनिया में ट्रेंड कर रही हैं। आप नॉर्मल हैंगआउट, कॉलेज और ट्यूशन में ऐसी जींस को पहनकर जा सकती हैं। साथ ही, लूज टी- शर्ट आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाएगी।

हाई-वेस्ट जींस

हाई-वेस्ट जींस एक अच्छा ऑप्शन है, जो आपकी पतली कमर को खूबसूरती से दिखाएगा। ऐसी जींस कमर को ऊंचा दिखाती है। साथ ही, कमर को हाइलाइट भी करती हैं। आप ऑफिस में जींस को डिजाइनर टॉप के साथ पहन सकती हैं।

स्किनी जींस

यंग गर्ल्स के लिए स्किनी जींस एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। साथ ही, पतली लड़कियां ऐसी जींस को पहनकर हॉट और सेसी लुक ले सकती हैं। स्किनी जींस आपके पैरों की लंबाई के साथ आपकी हाईट को भी लंबा दिखाती हैं।

यंग गर्ल्स स्टोरी में दिखाई गई इन जींस को हर टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik