शादी में 6 तरह के ब्लाउज करें ट्राई, दिखेंगी Glamorous


By Priyam Kumari11, Apr 2025 10:00 AMjagran.com

शादी में कैसे दिखें खूबसूरत?

शादी या पार्टी में जाने के लिए महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। इस खास मौके पर वह सबसे खूबसूरत दिखने की चाह रखती हैं। इसके लिए वह पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।

महिलाओं के लिए ब्लाउज डिजाइन

अगर आप शादी में जाने का प्लान कर रही हैं और इंडियन आउटफिट के साथ ब्लाउज डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इन ब्लाउज डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

शादी में साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह के ऑफ शोल्डर ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी खूबसूरत नजर आएगा।

ब्रालेट ब्लाउज

शादी में ग्लैमरस दिखने के लिए ब्रालेट ब्लाउज चुन सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइन आपके लुक को ग्लैमरस बनाने में मदद करेंगी।

मिरर वर्क ब्लाउज

अगर आप दोस्त की शादी में लहंगा पहनने का सोच रही हैं, तो ऐसे मिरर वर्क ब्लाउज को कॉपी कर सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।

वी नेक ब्लाउज

वी नेक ब्लाउज डिजाइन हर एथनिक आउटफिट पर खूब जचती हैं। आप इन्हें शादी से लेकर पार्टी हर खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।

बैकलेस ब्लाउज

यंग गर्ल्स शादी में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो बैकलेस ब्लाउज से बेस्ट ऑप्शन शायद ही कुछ और हो। इस तरह के ब्लाउज आपकी खूबसूरती में चार चांद लग देंगी।

कोर्सेट ब्लाउज

शादी में अगर आप पेट दिखाना पसंद नहीं करती हैं, तो ऐसे में आपके लिए कोर्सेट ब्लाउज एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। ऐसे ब्लाउज लुक को क्लासी बना देती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram