धनिया की पत्तियां कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, सोडियम, फोलेट, विटामिन-सी, विटामिन-बी6 और फाइबर आदि से भरपूर होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना धनिया पत्ती का जूस पीते हैं, तो इससे सेहत को कौन-से गजब के फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धनिया पत्ती का जूस डाइट में शामिल करने से स्ट्रेस धीरे-धीरे गायब होने लगता है। आपको भी यह जूस पीना चाहिए।
विटामिन-ए हमारी आंखों की हिफाजत करता है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो धनिया पत्ती का जूस पिएं। यह जूस विटामिन-ए का रिच सोर्स होता है।
धनिया पत्ती का जूस कैल्शियम का रिच सोर्स होता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से हड्डि्यों को लोहे जैसा मजबूत बनाया जा सकता है।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अगर आप इम्यूनिटी मजबूत बनाना चाहते है्ं और बीमार नहीं होना चाहते, तो आप धनिया पत्ती का जूस पिएं। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग रोज धनिया पत्ती का जूस पीते हैं, उनका दिल हेल्दी रहता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है।
डायबिटीज में धनिया पत्ती का जूस पीना अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
धनिया पत्ती का जूस पीने से ये 4 समस्याएं दूर रहेंगी। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com