आजकल की लाइफस्टाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों में परेशानी होने लगती है, जिससे लोगों को कम उम्र में ही चश्मा लगाना पड़ जाता है।
कुछ लोग स्क्रीन देखते समय चश्मा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके लगातार उपयोग से लोगों की नाक के दोनों तरफ निशान पड़ने लगते हैं।
हालांकि, नाक पर बने ये निशान जल्दी से ठीक नहीं होते हैं और यह गहरा होता जाता है। अगर आप भी नाक से चश्मे के निशान को हटाना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं।
नींबू खाने ही नहीं, नाक पर चश्मे के निशान को हटाने के लिए भी मददगार है। इसलिए आप कॉटन की मदद नींबू के रस को निशान पर 10-15 तक लगाकर छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।
लगातार चश्मा लगाने के कारण नाक पर निशान से बन जाते हैं। ऐसे में आप खीरा को छोटे टुकड़ों में काटकर नाक पर 10-15 मिनट लगाकर धो लें।
आलू का रस भी चेहरे से चश्मे के निशान को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालकर चेहरे पर लगाएं।
एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नाक से चश्मे का निशान हटाने के लिए एलोवेरा जेल चेहरे पर अप्लाई करें। ऐसा करने से जल्दी ही निशान गायब होने लगेगा।
नाक से चश्मे का निशान हटाने के लिए आप बादाम का तेल भी लगा सकते हैं। बादाम का तेल दाग-धब्बों को कम करने लिए बेस्ट है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva