Fashion Tips: गाउन को परफेक्ट टच देंगे ये मॉडर्न फुटवियर


By Priyam Kumari04, Feb 2025 05:21 PMjagran.com

पार्टी में पहनें गाउन

पहले पार्टी या किसी फंक्शन में जाने के लिए सबसे पहले महिलाएं साड़ी या सूट का चुनाव करती हैं, लेकिन आजकल महिलाओं को गाउन काफी पसंद आ रहे हैं।

गाउन के लिए फैशन टिप्स

मार्केट्स में कई तरह के स्टाइलिश और फैंसी गाउन मिल जाते हैं। इन्हें अलग तरह से ही कैरी किया जाता है। गाउन लुक को खूबसूरत बनाने के लिए फुटवियर का भी अहम रोल होता है।

गाउन के साथ पहनें कैसे फुटवियर?

कई महिलाएं बहुत कंफ्यूज रहती हैं कि गाउन के साथ फुटवियर कैसी पहनें। ऐसे में आज हम आपको मॉडर्न फुटवियर कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जो गाउन पर खूब जचेंगी। आइए एक नजर डालते हैं इन पर।

वेज हील्स

अगर आप किसी पार्टी या इवेंट में गाउन पहन रही हैं, तो वेज हील्स ट्राई कर सकती हैं। यह हील्स स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट मिक्सचर है।

ब्लॉक हील्स

इन दिनों ब्लॉक हील्स खूब ट्रेंड में है। ये चौड़ी हील चलने में आसान होती है, जोकि बैलेंस मेंटेन करती है। इस तरह के फुटवियर को आप गाउन के साथ आराम से कैरी कर सकती हैं।

किटन हील्स

पार्टी में एलीगेंट और क्लासी लुक के लिए किटन हील्स परफेक्ट होती हैं। इसे ऑफिस, कॉलेज या फैमिली फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। अगर आप गाउन में हाई हील्स में कम्फर्टेबल नहीं हैं, तो इन्हें चुन सकती हैं।

स्टिलेटोज हील्स

शादी या फंक्शन में ग्रेसफुल लुक के लिए स्टिलेटोज हील्स पहनें। इन्हें गाउन के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। यह आपको एक शार्प और एलीगेंट लुक देंगी।

फ्लैट सैंडल्स

अगर आप हाई हील्स पहनना नहीं पसंद करती हैं, तो फ्लैट सेंडल्स एक बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह के सैंडल्स काफी कंफर्टेबल होते हैं। आप भी इन्हें गाउन के साथ पेयर कर सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram