अगर आप फंक्शन या नॉर्मल पार्टी के लिए रॉयल और क्लासी लुक देने वाले वेस्टर्न आउटफिट्स की तलाश कर रही हैं, तो एक बार Eesha Rebba के इन लुक्स पर जरूर नजर डालें।
आप भी एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश लगने के लिए इस फॉर्मल लुक कैरी कर सकती हैं। Eesha का शॉर्ट कोट स्टाइल बेहद खूबसूरक लग रहा है। आप पार्टी में मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ लुक को कॉपी कर सकती हैं।
इस बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद अट्रैक्टिव और एलिगेंट लग रही हैं। आप ऐसी ड्रेस को डार्क मेकअप के साथ किसी ग्रैंड पार्टी या कॉकटेल पार्टी में पहन सकते हैं।
Eesha ने ब्राउन कलर की स्टाइलिश शॉर्ट ड्रेस को कैरी किया है। साथ ही, आउटफिट को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए बोल्ड न्यूड लिपस्टिक भी लगाई हुई है। आप पार्टी के लिए एक्ट्रेस के इस लुक को हाई हील्स के साथ पहन सकती हैं।
एक्ट्रेस की इस शॉर्ट ब्लैक ड्रेस को आप एलिगेंट लुक लेने के लिए वियर कर सकती हैं। ड्रेस को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप लॉन्ग इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। यह ड्रेस देखने में ही काफी स्टनिंग लुक दे रही हैं।
Eesha का यह डिजाइनर व्हाईट कोट-पेंट एकदम फॉर्मल, बॉसी और अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। आप किसी भी पार्टी से लेकर ग्रैंड इवेंट पर इस आउटफिट को पहन सकती हैं।
एक्ट्रेस की ड्रेस का डिजाइन बेहद खूबसूरत लग रहा है। यंग गर्ल्स ड्रेस को मेसी बन हेयर के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह आपकी पर्सनैलिटी को पार्टी में बेहद क्लासी दिखाएगा।
डेट नाइट या क्लब पार्टीज में आप एक्ट्रेस की इस प्रिंटेड डिजाइनर ड्रेस को न्यूड और नेचुरल मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह ड्रेस देखने में बेहद अट्रैक्टिव लुक दे रही है।
यंग गर्ल्स एक्ट्रेस की इन वेस्टर्न ड्रेसेज को कॉपी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@yourseesha)