टीवी की एक्ट्रेस Surbhi Jyoti अपनी अदाओं को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने आउटफिट्स के साथ-साथ इयररिंग्स को लेकर यंग गर्ल्स का दिल जीत लेती हैं। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के स्टाइलिश इयररिंग्स पर।
इन दिनों शैंडेलियर इयररिंग का फैशन बेहद ट्रेंड में है। ऐसे इयररिंग्स शादी में इंडो वेस्टर्न से लेकर लहंगे की चमक को दोगुनी कर देते है। आप भी अपने आउटफिट के साथ इन इयररिंग को पहनकर आपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
महफिल में महारानी जैसा लुक कैरी करने के लिए आप कानों में एक्ट्रेस के इन रॉयल और हैवी स्टेटमेंट इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। यह लुक में भी चार चांद लगा देंगे।
एक्ट्रेस ने साड़ी को गॉर्जियस लुक देने के लिए सिल्वर स्टोन के खूबसूरत इयररिंग्स को कैरी किया है। यह आपके ब्लैक आउटफिट्स में जान डाल देगा।
गोल्डन साड़ी में खूबसूरत दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के इन इयररिंग को चुन सकती हैं। ये सिल्वर स्टाइलिश डेंगल इयररिंग्स देखने में एलिगेंट और क्लासी लग रहे हैं।
लुक को रॉयल बनाने के लिए ये ऑक्सिडाइज्ड झुमके आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका डिजाइन काफी यूनिक और क्लासी लुक दे रहा है।
चेहरे को अट्रैक्टिव बनाने के साथ-साथ आप वेस्टर्न आउटफिट को क्लासी और स्टाइलिश लुक देने के लिए एक्ट्रेस के इन इयररिंग्स को ट्राई करें।
एक्ट्रेस ने ब्लैक सूट के साथ खूबसूरत और स्टाइलिश ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स को स्टाइल किया है, जो काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। आप इसे कुर्ती के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
आप साड़ी या सूट के साथ चेहरे को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए एक्ट्रेस के इन स्टाइलिश इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@surbhijyoti)