घरेलू चीजों से कैसे करें काली गर्दन साफ?


By Akshara Verma11, Aug 2025 09:30 AMjagran.com

काली गर्दन कैसे करें साफ?

आजकल ज्यादातर लोग काली गर्दन की समस्या से बहुत जूझ रहे हैं। यह कई कारणों केसे काफी ज्यादा प्रभावित होती है। अगर आप भी काली गर्दन की समस्या से परेशान हो चुके हैं, तो चिंता न करें। स्टोरी में बताए गए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें।

नींबू और शहद

काली गर्दन से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल करें। नींबू के रस में ब्लीचिंग के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ करते हैं।

हल्दी और दही

हल्दी और दही का पेस्ट काली गर्दन को साफ करने में मदद करता है। हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ के साथ गोरा बनाते हैं।

आलू का रस

आलू का रस काली त्वचा को गोरा करने में सहायक होता है। यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। आप इस पेस्ट का इस्तेमाल करें और काली गर्दन को साफ करें।

नारियल तेल

क्या आप जानते हैं काली गर्दन को साफ करने के लिए नारियल तेल सबसे बेस्ट माना जाता हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण डेड स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता हैं।

पपीता लगाएं

आप पपीते को खाने के साथ-साथ काली गर्दन को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंजाइम स्किन को हेल्दी बनाते हैं।

खीरा लगाएं

आप अगर काली गर्दन से परेशान आ चुके हैं, तो खीरे का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण स्किन को साफ करते हैं।

गुलाब जल लगाएं

गुलाब जल काली गर्दन को साफ करने में मदद कर सकता है। आप इसे हफ्ते में करीब 2 बार इस्तेमाल करें।

काली गर्दन से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva