रमजान का महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों में ईद आने वाली है। ऐसे में महिलाओं का सजना संवरना तो बनता है। इस खास मौके के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।
वैसे को ज्यादातर महिलाएं ईद पर शरारा या सूट पहनती हैं। अगर आप इस ईद पर कुछ डिफरेंट और नया ट्राई करना चाहती हैं, तो माधुरी दीक्षित के इन को-ऑर्ड सेट से आइडिया ले सकती हैं।
ईद के मौके पर चांद का टुकड़ा लगना चाहती हैं, तो माधुरी की तरह धोती स्टाइल को-ऑर्ड सेट चुनें। इस तरह की ड्रेस में के साथ लाइटवेट ज्वेलरी स्टाइल करें।
ईद पर सूट की जगह ऐसे को-ऑर्ड सेट के साथ श्रग ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।
ईद पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आप इस तरह के जरी वर्क को-ऑर्ड सेट को स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी ब्यूटीफुल लग रहा है।
अगर आप कट स्लीव्स ड्रेस पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो को-ऑर्ड सेट के साथ लॉन्ग जैकेट कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट और गॉर्जियस बना देगा।
ईद पर लाइटवेट ड्रेस कैरी करना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस के जैसी फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट कॉपी करें। इसके साथ हैवी इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
ईद की पार्टी में सीक्विन वर्क को-ऑर्ड सेट को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस हर मौके पर खूबसूरत लुक देती हैं। आप इसके साथ लाइट मेकअप करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagam (@madhuridixitnene)