गर्मियों में चेहरा नहीं होगा काला, लगाएं 6 चीजें


By Akshara Verma26, Mar 2025 12:40 PMjagran.com

धूप की टैनिंग को करें कम

गर्मियों में तेज धूप के कारण त्वचा पर धीरे-धीरे टैनिंग होने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपका चेहरा टैनिंग से काला न पड़े, तो स्टोरी में बताई गई 6 कुछ खास चीजों का उपयोग करें। आइए जानते हैं कि कैसे गर्मियों में त्वचा का ख्याल रखना चाहिएं।

सनस्क्रीन लगाएं

गर्मियों में सनस्क्रीन लगाना सबसे जरूरी माना जाता है क्योकि यह आपकी त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से बचाती है। साथ ही, चेहरे को काला और डैमेज होने से बचाती है।

एलोवेरा और गुलाब जल

एलोवेरा और गुलाब जल दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को ठंडक और नमी देते हैं। साथ ही, गुलाब जल चेहरे को ताजगी देता है। आप गर्मियों में इस टॉनिक का जरूर इस्तेमाल करें।

हल्दी और दही का पैक

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे को सूरज की किरणों से बचाते है। साथ ही, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाता है। आप टैनिंग कम करने के लिए इस पैक का इस्तेमाल करें।

विटामिन C से भरपूर डाइट

विटामिन C स्किन को ब्राइट और निखरी हुई बनाने में मदद करता है। संतरा, नींबू, और आम जैसे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं। आप फल को खाने के साथ-साथ चेहरे की टैनिंग को कम करने के लिए इनके रस को चेहरे पर लगा भी सकते हैं।

चेहरे को करें हाइड्रेटेड

तेज धूप के कारण चेहरे की त्वचा डल होने के साथ रूखी और बेजान होने लगती है। साथ ही, गर्मियों में शरीर में पानी की कमी के कारण भी चेहरे की नमी कम हो जाती है, इसलिए आप रोज पर्याप्त पानी पिएं और खीरा, तरबूज और संतरे जैसे फल और सब्जियों का सेवन करें।

बेसन और नींबू का स्क्रब

बेसन और नींबू का स्क्रब त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। आप गर्मियों में हल्के हाथों से इस स्क्रब को लगाकर चेहरे की टैनिंग को दूर कर सकते हैं। साथ ही, त्वचा को साफ और ग्लोइंग बना सकते हैं।

गर्मियों में चेहरे को ग्लोइंग के साथ-साथ चेहरे की टैनिंग को कम करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik