Styling Tips: ऑफिस-कॉलेज गर्ल्स ट्राई करें ये ट्रेंडी लुक्स


By Akshara Verma25, Jan 2025 12:04 PMjagran.com

गर्ल्स के ट्रेंडी लुक्स

अब आपको सुबह ऑफिस और कॉलेज जाते समय कपड़ो का चयन करना नहीं पड़ेगा। क्योंकि इस स्टोरी में हम आपके लिए कुछ स्टाइलिश लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप वार्डरोब में शामिल करने से खुद को रोक नहीं पाएंगी।

बॉसी लुक्स

ऑफिस में एक ही तरह के कपड़े पहनकर जाना बेहद बोरिंग हो जाता है। अगर आप अपनी पर्सनैलिटी को बोल्ड और बॉसी दिखाने चाहती हैं, तो यह आउटफिट आपके लिए बेस्ट हैं। हल्का सा डार्क मेकअप लुक में चार चांद लगा देगा।

साटिन शर्ट

अगर आप फॉर्मल लुक कैरी करना चाहती हैं, तो साटिन शर्ट आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह आपको ऑफिस में क्लासी के साथ स्टाइलिश लुक देगी। गोल्डन इयररिंग्स इस आउटफिट की शान को दोगुना कर देंगे।

ऑफ शोल्डर जंपसूट

आलिया का यह ऑफ शोल्डर कोर्सेट जंपसूट कॉलेज और ऑफिस के लिए परफेक्ट है। आप मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ लुक को क्लासी और ग्लैमरस बना सकती हैं।

कैजुअल लुक

Anushka ने येलो लोअर और शर्ट के साथ डेनिम जैकेट कैरी की है। यंग गर्ल्स कॉलेज में स्टाइलिश दिखने के साथ यूनिक स्टाइल कैरी करना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस

इन दिनों बॉडीकॉन ड्रेस बेहद ट्रेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस की इस जींस बॉडीकॉन ड्रेस को इवेंट्स और प्रोफेशनल पार्टी में पहनकर जा सकती हैं।

ब्लेजर ड्रेस लुक

ब्लेजर लुक पर्सनैलिटी को देखने में काफी रॉयल और क्लासी लुक देता है। ऐसे आउटफिट्स को आप किसी भी तरह के फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए गोल्डन इयररिंग्स और डार्क न्यूड मेकअप को ट्राई कर सकती हैं।

कोर्सेट ब्लेजर लुक

Kiara का यह लुक पार्टीज से लेकर इवेंट्स के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। इस आउटफिट को आप कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। यह देखने एमी बेहद खूबसूरत लग रहा है।

आप कॉलेज और ऑफिस जाने के लिए एक्ट्रेस के इन आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram