सोशल मीडिया फोटोज के लिए ट्राई करें ये 7 स्टाइलिश पोज


By Priyam Kumari28, Jul 2025 01:55 PMjagran.com

सोशल मीडिया टिप्स

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर है, जहां लोग फनी वीडियो या फोटोज पोस्ट करते हैं। अगर आप सोशल मीडिया के लिए तस्वीरें ले रहे हैं, तो इन स्टाइलिश पोज को ट्राई कर सकते हैं।

फेस फ्रेम पोज

कैमरे के सामने अपने बालों को हल्के से छूते हुए पोज दें। ये स्टाइल आपको नेचुरल और सॉफ्ट लुक देगा।

कैंडिड स्माइल पोज

कुछ कहने या हंसते हुए कैमरे से नजरें हटाकर क्लिक कराएं। ये फोटो सबसे ज्यादा लाइक बटोरते हैं।

चेयर या स्टूल पोज

चेयर पर बैठकर थोड़ा झुकते हुए कैमरे की ओर पोज दें। ये अर्बन और फैंसी लुक के लिए परफेक्ट है।

एक्सेसरीज को हाइलाइट करें

सनग्लासेस, हैट या बैग के साथ पोज दें। ये आपके स्टाइल को एकदम नया एंगल देता है।

वॉकिंग मोमेंट पोज

नेचुरल शॉर्ट के लिए चलते-चलते फोटो क्लिक कराएं। आउटडोर बैकग्राउंड के साथ ये पोज शानदार लगता है।

ओवर शोल्डर पोज

कंधे के ऊपर से कैमरे की ओर देखते हुए पोज दें। यह क्लासिक पोज आपकी फोटो को दिलचस्प बना देता है।

हैंड ऑन हिप पोज

कांफिडेंस दिखाना है? तो एक हाथ कमर पर रखते हुए सीधे कैमरे की ओर देखें, जो आपको पावरफुल और एलिगेंट लुक देगा।

सोशल मीडिया के लिए इन स्टाइलिश पोज को कॉपी करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram