आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते अधिकतर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनमें कम उम्र में बाल सफेद होना भी शामिल है।
सफेद बालों से राहत के लिए तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसके लिए आपको घरेलू उपाय आजमाए जाते हैं।
अगर आप उम्र से पहले सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये फूड्स आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जब किसी की बॉडी में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो उस व्यक्ति के बाल उम्र में सफेद होने लगते हैं क्योंकि विटामिन-बी12 में मेलेनिन होता है और मेलेनिन बालों को सफेद होने से रोकता है।
विटामिन-बी12 के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, चिकन, फोर्टिफाइड फूड्स, फिश और सी-फूड डाइट में शामिल कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
शरीर में जब आयरन की कमी होने लगती है, तो इससे आपको एनीमिया ही नहीं होगा, बल्कि आपके बाल भी सफेद हो सकते हैं। आयरन के लिए आपको पालक, अनार और खजूर खाने चाहिए।
आपको सफेद बालों की समस्या से राहत के लिए आपको प्रोटीन रिच फूड्स खाएं क्योंकि रिच फूड्स में केराटिन होता है और केराटिन सफेद बालों को ग्रे करने का काम करता है।
प्रोटीन रिच फूड्स के लिए आपको अंडे, मूंग दाल, मसूर दाल, चना, पनीर, सोयाबीन, लीन मीट जैसे चिकन और मछली आदि का सेवन करना चाहिए। हालांकि आप इन्हें सीमित मात्रा में खाएं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com