Delhi CM Rekha Gupta: छात्र नेता से मुख्यमंत्री तक, उनका सियासी सफर जानिए


By Priyam Kumari20, Feb 2025 11:29 AMjagran.com

Rekha Gupta बनीं दिल्ली की नई CM

आखिरकार दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा हट गया। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के रूप में दिल्ली को अपना नया सीएम मिल गया है।

रेखा गुप्ता आज लेंगी CM पद की शपथ

मुख्यमंत्रियों में रेखा गुप्ता के नाम की चर्चा शुरू से ही सबसे ज्यादा रही। आज यानी गुरुवार को वह सीएम पद की शपथ लेंगी। आइए जानते हैं रेखा गुप्ता के राजनीतिक सफर के बारे में।

1996 में डूसू की बनीं अध्यक्ष

रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर उनके कॉलेज के वर्षों के दौरान शुरू हुआ। बता दें कि 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं।

2003 में भाजयुमो दिल्ली की बनीं सेक्रेटरी

रेखा ने भाजपा संगठन में भी अहद पद संभाले हैं। साल 2003-04 में उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली यूनिट से अपने सियासी करियर की शुरुआत की थी।

2004 में बनीं भाजयुमो की राष्ट्रीय सचिव

भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली की सेक्रेटरी के बाद रेखा 2004-06 में राष्ट्रीय सचिव बनी थीं।

2007 में बनीं उत्तरी पीतमपुरा की पार्षद

रेखा गुप्ता 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं और पुस्तकालयों, पार्कों व स्विमिंग पूल जैसी सार्वजनिक सुविधाओं के विकास पर काम किया।

2012 में दोबारा बनीं पार्षद

आपको बता दें कि 2012 में रेखा गुप्ता दोबारा पार्षद बनीं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रहीं।

2025 में बनीं विधायक

रेखा गुप्ता 2025 में शालीमार बाग से विधायक के रूप में चुनी गईं और अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़ रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Jagran & Instagram (@bjprekhagupta)