2024 में बॉक्स ऑफिस पर 'सुपरलेडी' बन छाई ये हसीनाएं


By Shradha Upadhyay18, Sep 2024 05:22 PMjagran.com

2024 बॉलीवुड फिल्में

साल 2024 में अबतक रिलीज हुई बॉलीवुड की कुछ फिल्में ही कमाल दिखा पाई हैं। वही कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतकर जमकर कमाई की।

बॉलीवुड फिल्मों की सुपरलेडी

आपको बता दें इस साल ऐसी बहुत सी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनमें महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। इन फिल्मों में एक्ट्रेसेस ने सुपरलेडी बन पर्दे पर धमाल मचा दिया। आइए देखें लिस्ट।

स्त्री 2

इस साल रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर की एक्टिंग ने दर्शकों को एक बार फिर दीवाना बना दिया। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

लापता लेडीज

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' महिलाओं पर केंद्रित है। फिल्म में दो गांव की लड़कियों के सफर को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।

क्रू

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म क्रू में भी महिलाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म में ऐसी तीन केबिन क्रू महिलाओं की कहानी दिखाई गई हैं। जिनको कई महीनों तक सैलरी नहीं मिली थी। जिसके चलते तीनों स्मगलिंग करने लगती हैं।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस फिल्म में एक्टर से ज्यादा एक्ट्रेस के काम को तारीफ मिली। कृति ने मूवी में एक रोबोट की बेहतरीन भूमिका निभाई थी।

आर्टिकल 370

इस साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 370 में यामी गौतम की अदाकारी ने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ