राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री का सीक्वल 6 साल बाद रिलीज हुआ है और स्त्री 2 की हर तरफ तारीफ हो रही है।
स्त्री 2 ने सिनेमाघरों में आतंक मचा दिया है। इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 539 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जिसके बाद अब जल्द ही फिल्म 600 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
वहीं अगर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो स्त्री 2 दुनियाभर में बहुत कमाई कर रही हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जल्द ही 800 करोड़ पार कर देगा।
वहीं सिनेमाघरों में हंगामा मनाने के बाद स्त्री 2 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म 27 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, आपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी ने शानदार काम किया है।
स्त्री की कहानी स्त्री पर निर्भर थी, वहीं स्त्री 2 की कहानी सरकटे पर आधारित है, जो लड़कियों को उठा कर ले जाता है।
स्त्री 2 की सक्सेस के बाद अब स्त्री 3 को लेकर भी अपडेट आ गया है। स्त्री 3 की कहानी तैयार है और जल्द ही शूटिंग भी शुरू होगी।