त्योहार को और खास बनाने के लिए पहनें प्रियंका जैसे इंडियन ड्रेसेज


By Akanksha Jain13, Sep 2024 02:15 PMjagran.com

एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस से हासिल की है। प्रियंका चहर चौधरी हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 

प्रियंका चहर चौधरी के इंडियन लुक्स

प्रियंका चहर चौधरी के पास वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

त्योहार पर करें स्टाइल

अगर आप त्योहार या खास मौकों पर अपने लुक को सबसे खास बनाना चाहती हैं तो आप प्रियंका चहर चौधरी के इन लुक्स को कॉपी करें।

पर्पल हैवी वर्क साड़ी

पर्पल कलर की हैवी वर्क साड़ी में प्रियंका चहर चौधरी बहुत प्यारी लग रही हैं। आप भी इस तरह की साड़ी और ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं।

येलो मिरर वर्क लहंगा

मिरर वर्क आउटफिट्स का ट्रेंड एक बार फिर आ गया है। आप भी प्रियंका की तरह ही येलो मिरर वर्क लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।

ब्लैक लहंगा करें स्टाइल

अगर आप ब्लैक कलर कैरी करना पसंद करती हैं तो आप प्रियंका चहर चौधरी की तरह ही ब्लैक लहंगे को पहन सकती हैं। 

अनारकली सूट डिजाइन

अगर आप शानदार सूट की तलाश में हैं तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। अनारकली सूट में एक्ट्रेस का लुक शानदार लग रहा है।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक

शिमरी इंडो-वेस्टर्न साड़ी में प्रियंका चहर चौधरी हॉट लग रही हैं। लुक को हॉट बनाने के लिए आप इंडो-वेस्टर्न साड़ी स्टाइल करें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ