श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन और क्यूट अभिनेत्री हैं। डीवा अपने करियर में अबतक एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुकी हैं।
इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी सीक्वल फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं। 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
श्रद्धा कपूर एक शानदार अदाकारा होने के साथ फैशन क्वीन भी हैं। जो कि अपने लुक्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं।
आज हम आपको डिंपल गर्ल श्रद्धा का रॉयल साड़ी कलेक्शन दिखाएंगे। जिन्हें आप किसी भी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। ये साड़ियां हर उम्र की महिलाओं पर जचेंगी।
यदि आप रेड लवर हैं तो डीवा की रेड सिल्क गोल्डन बॉर्डर साड़ी बैक डोरी ब्लाउज लुक आपको काफी पसंद आएगा। इसके साथ आप भी लांग ब्रेड हेयर स्टाइल पेयर करें।
श्रद्धा कपूर की येलो मिरर बॉर्डर साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज लुक हल्दी फंक्शन के लिए बेस्ट चॉइस है। इसके साथ मांग टीका विद कर्ली हेयर ट्राई किया जा सकता है।
अभिनेत्री ने ऑरेंज कलर की जरी बॉर्डर बनारसी साड़ी को ब्लैक कलर के कॉलर नेक ब्लाउज के साथ पहना हुआ है। जो काफी रॉयल लुक दे रहा है।
आप फंक्शन में कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं तो इस तरह की इंडो-वेस्टर्न साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ डीवा ने प्लेन ब्लाउज और कमरबंध से लुक कंप्लीट किया है।