बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म स्त्री फिल्म का सीक्वल है, जो हॉरर कॉमेडी कहानी है।
फैशन सेंस के मामले में श्रद्धा कपूर किसी से भी कम नहीं हैं। आप एक्ट्रेस से मेकअप इंस्पिरेशन ले सकती हैं और लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया। रेड शर्ट में एक्ट्रेस का लुक और मेकअप शानदार लग रहा है।
अगर आप पार्ट में जा रही हैं और अपने लुक को अलग और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं तो आप स्मोकी मेकअप करें।
अगर आप अपने मेकअप को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो आप इस तरह से गाल को हाईलाइट करें। हाइलाइटर से आपके लुक में ग्लो आएगा।
अपने लुक को बोल्ड बनाने के लिए आप श्रद्धा कपूर की तरह ही बोल्ड रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं। एक्ट्रेस के ये मेकअप लुक्स आप भी ट्राई करें।
आप श्रद्धा कपूर की तरह ही शिमरी आईशैडो लगा सकती हैं। आई शैडो से आखें बहुत सुंदर लगती हैं।