ओटीटी एंटरटेनमेंट का सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म बन गया है। यहां पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं।
ओटीटी के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। ऐसे में इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की बात करेंगे।
यह फिल्म 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ब्रिटिश के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टल चर्चिल की कहानी दिखाई गई है।
ब्लडी इश्क ओटीटी पर 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अविका गौर लीड रोल में हैं, जो बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।
मनोज बाजपेयी की यह फिल्म 26 जुलाई को जी5 पर रिलीज हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन करने में असफल रही लेकिन लोगों की जुबां पर भैया जी की एक्टिंग का जलवा कायम रहा।
यह शो 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। यह एक स्पाई सीरीज है, जिसमें जर्मन स्पाई डॉक्यूमेंट्स की तलाश में निकलते हैं।
ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस सीरीज में एक अनाथ फूड वेंडर की कहानी दिखाई गई है।
ओटीटी पर इस हफ्ते ये शानदार फिल्म और सीरीज रिलीज हो रही हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com