सावन पूजा में ट्रेडिशनल लुक देंगी Surbhi Jyoti की सिल्क साड़ियां


By Shradha Upadhyay22, Jul 2024 01:07 PMjagran.com

टीवी फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जो कि टीवी की नागिन के नाम से भी काफी पॉपुलर हैं। इसके साथ ही सुरभि कई पंजाबी फिल्मों सीरियल्स और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं।

सुरभि ज्योति शानदार इंडियन लुक्स

अभिनेत्री वैसे तो हर ऑउटफिट में नजर आती हैं, लेकिन उनके इंडियन लुक्स का जलवा तारीफ के काबिल होता है। एथनिक ऑउटफिट में सुरभि बवाल मचाती हैं।

सुरभि ज्योति सिल्क साड़ियां

आज हम आपको सुरभि ज्योति की खूबसूरत सिल्क साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप सावन के महीने में शिव जी पूजा में पहन सकती हैं। ये आपको एकदम ट्रेडिशनल लुक देंगी

लेवेंडर सिल्क साड़ी

हाल में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लेवेंडर कलर की जरी बॉर्डर सिल्क साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ डीवा ने ब्लैक हैवी वर्क ब्लाउज पहना हुआ है।

क्रीम कलर सिल्क साड़ी

सुरभि क्रीम कलर की ब्लैक बॉर्डर सिल्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ कंट्रास्ट रेड ब्लाउज गोल्डन ज्वैलरी काफी जंच रही है। सावन पूजा के लिए ये बेस्ट लुक है।

नेवी ब्लू सिल्क साड़ी

अभिनेत्री का नेवी ब्लू सिल्वर बॉर्डर सिल्क साड़ी लुक शाही लुक दे रहा है। इसके साथ ब्लैक मेटल ज्वैलरी सूट कर रही है।

व्हाइट एंड रेड साड़ी

आप चाहे तो सावन पूजा में एक्ट्रेस की तरह रेड एंड व्हाइट सिल्क साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। सुरभि ने साड़ी को बंगाली स्टाइल में पहना हुआ है।

डार्क ग्रीन सिल्क साड़ी

सावन पूजा के लिए सुरभि ज्योति की डार्क ग्रीन जरी वर्क सिल्क साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। सावन में हरा रंग पहनना काफी शुभ भी माना जाता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ